National

26 जनवरी से पहले देश में बड़ी साजिश नाकाम, आरडीएक्स की बड़ी खेप बरामद

26 जनवरी से पहले देश को दहलाने की साजिशें नाकाम हुई है। बता दें कि ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं जब पुलिस और सेना को विस्फोटक बरामद हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार देश की राजधानी दिल्ली, पंजाब और जम्मू-कश्मीर में आज सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी साजिश नाकाम की हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर फूल मंडी में आईईडी मिलने से हड़ंकप मच गया। बम निरोधक दस्ते ने इसे निष्क्रिय कर दिया है। वहीं, श्रीनगर के ख्वाजा बाजार में भी आईईडी बरामद किया गया। इसके अलावा पंजाब में आरडीएक्स की बड़ी खेप बरामद की गई है। पुलिस इन मामलों की जांच कर रही है। इन तीन अलग-अलग घटनाओं के बारे में आपको विस्तार से बताते हैं।

एसटीएफ ने अंतरराष्ट्रीय भारत-पाक सीमा के पास धनोए कला गांव से आरडीएक्स की बड़ी खेप बरामद की। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और खालिस्तानी आतंकियों ने आरडीएक्स को चुनाव के दौरान धमाके करने के लिए भेजा है। आरडीएक्स 5 किलो से ज्यादा बताया जा रहा है। पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।

 

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें