Champawat NewsHighlight

अंगीठी की गैस से दम घुटने से महिला की मौत, ससुर के श्राद्ध पर मुंबई से आई थी उत्तराखंड

devbhoomi news

लोहाघाट : चंपावत के लोहाघाट से बुरी खबर है। बता दें कि मुंबई से अपने ससुर के श्राद्ध पर उत्तराखंड आई महिला की अंगीठी की गैस से दम घुटने से मौत हो गई।इससे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

जानकारी के लिए बता दें कि लोहाघाट नगर से लगे डैंसली गांव की एक महिला की दम घुटने से मौत हो गई। महिला अपने ससुर के वार्षिक श्राद्ध में परिवार समेत मुंबई से गांव आई थी। आज महिला का अंतिम संस्कार किया गया। किसे पता था कि ससुर के श्राद्ध पर एक दुखद घटना घट जाएगी और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ेगा।

मिली जानकारी के अनुसार डैंसली गांव के पूर्व ग्राम प्रधान शिवराज सिंह बिष्ट की भाभी उमा बिष्ट (41) मुंबई में रहती थी। अपने ससुर ईश्वर सिंह के वार्षिक श्राद्ध में शामिल होने के लिए वह 31 दिसंबर को पति गोपाल सिंह और दो बच्चों के साथ गांव आई थी। मंगलवार रात खाना खाने के बाद उमा ठंड से बचने के लिए अंगीठी जलाकर कमरे में सो गई। सुबह जब परिजन चाय देने के लिए उमा के कमरे में गए तो दरवाजा नहीं खुला। अनहोनी की आशंका पर परिजनों ने दरवाजा तोड़ा और कमरे में दाखिल हुए। देखा की उमा अचेत अवस्था में पड़ी थी। आनन फानन परिजन उमा को उप जिला अस्पताल लाए, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें