Assembly ElectionsBig NewsBjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatPritam SinghPushkar Singh Dhami​Rahul Gandhi NewsTrivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड में टिकट बंटवारे को लेकर मंथन : बंद कमरे में चुनाव प्रभारी से हरक और सुबोध की मुलाकात

# Uttarakhand Assembly Elections 2022देहरादून : उत्तराखंड में टिकट बंटवारे को लेकर धमासान तेज होता दिखाई दे रहा है। टिकट बंटवारे को लेकर भाजपा में बैठकों का दौर शुरु हो गया है। बता दें कि गुरुवार को बीजेपी प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रलाद जोशी ने बंद कमरे में कई नेताओं से मुलाकात की। कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत समेत कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने बंद कमरे में प्रदेश चुनाव प्रभारी से मुलाकात की।

बंद कमरे में 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर मंथन हो रहा है। कई विधानसभा सीटों पर टिकट वितरण को लेकर बंद कमरे में दिग्गजों के बीच चर्चा हो रही है। बीजेपी चुनाव प्रभारी प्रलाद जोशी से मुलाकात करने कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल पहुंचे। बन्द कमरे में प्रलाद जोशी ने कैबिनेट से रायसुमारी की और टिकट बंटवारे को लेकर चर्चा की। क्या हरक ने अपनी पसंद सीट की बात चुनाव प्रभारी को बताई?

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बीते दिनों बयान देते हुए कहा था कि भाजाप दो फेज में प्रत्याशियों के नाम का ऐलान करेगी। हरक सिंह रावत का नाम फिर से चर्चाओं में आ गया है। टिकट दावेदारी को लेकर हरक सिंह रावत इन दिनों चर्चाओं में हैं। भाजपा नेता उन पर वार पलटवार कर रहे हैं। हरक सिंह रावत ने टिकट दावेदारी को लेकर कहा कि वो कोई पाकिस्तानी नहीं हैं जो उत्तराखंड की किसी भी सीट से चुनाव ना लड़ सकें।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें