Big NewsDehradun News

उत्तराखंड breaking : राजभवन में कोरोना का प्रहार, कर्मचारी पाए गए पॉजिटिव, 2 दिन के लिए सील

देहरादून : उत्तराखंड में कोरोना का जमकर कहर बरप रहा है। बता दें कि आज उत्तराखंड में 2916 मामले सामने आए हैं। बात करें अकेले देहरादून की तो दून में 1300 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। वहीं तीन कोरोना मरीजों की मौत हुई। कोरोना ने हर जगह अपने पैर पसार दिए हैं। बीते दिनों आरटीओ अधिकारी समेत कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए तो वहीं कई स्कूलों के छात्र-छात्राएं भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

देहरादून स्थित राजभवन में 33 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। एहतियातन राजभवन को दो दिन के लिए बंद रहेगा। मिली जानकारी के अनुसार सबसे पहले राजभवन में एक कर्मचारी संक्रमित मिला था। मंगलवार को 198 कर्मचारियों की जांच कराई गई, जिसमें 32 अन्य कर्मचारी संक्रमित मिले हैं। अब कुल 33 कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ये सभी संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं।

 इतनी बड़ी संख्या में कार्मिकों के संक्रमित मिलने के बाद राजभवन 13 और 14 जनवरी के लिए बंद कर दिया गया है। इस दौरान राजभवन में वृहद स्तर पर सेनेटाइजेशन किया जाएगा। राजभवन के डॉ. एके सिंह ने कर्मचारियों के संक्रमित मिलने की पुष्टि की।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें