Big NewsDehradun News

उत्तराखंड में कोरोना का बड़ा धमाका, आज आंकड़ा 2900 के पार, दून में 1361 केस, 3 की मौत

uttarakhand corona

देहरादून : उत्तराखंड में आज बुधवार को कोरोना का महा धमाका हुआ है। आज एक दम से फिर से कोरोना मरीजों के आंकड़ों में बढो़तरी हुई है जिससे एक बार फिर से स्वास्थ्य विभाग में  हड़कंप मच गया है। बता दें कि आज बुधवार को कोरोना के 2916 मामले सामने आए हैं. वहीं पिछले 24 घंटे में तीन कोरोना मरीज की मौत हुई है। कोरोना का संक्रमण बढ गया है।

आपको बता दें कि आज 1335 कोरोना के मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं। वहीं बीते 24 घंटे में कोरोना के 2916 मामले सामने आने के बाद राज्य में अब कोरोना के 8018 एक्टिव केस हो गए हैं। उत्तराखंड में हालात खराब होते जा रहे हैं। देहरादून में सबसे ज्यादा कहर बरप रहा है। सबसे बड़े अस्पताल दून अस्पताल को फिर से कोविड वार्ड में तब्दील किया गया है। इससे अन्य मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और अन्य अस्पतालों की ओर रुख करना पड़ रहा है।

आपको बता दें कि आज बुधवार को अल्मोडा़ में 85, बागेश्वर में 34, चमोली में 27, चंपावत में 119, देहरादून में 1361, हरिद्वार में 374, नैनीताल में 424, पौड़ी गढ़वाल में 131, पिथौरागढ़ में 70, रूद्रप्रयाग में 9, टिहरी गढ़वाल में 63, उधम सिंह नगर में 217, उत्तरकाशी में 1 मामले सामने आए हैं जिसके बाद प्रदेश में कुल मरीजों का आंकड़ा 357219 तक पहुंच गया है। वहीं प्रदेश में अब तक कुल 7433 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है।

 

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें