Big NewsPauri Garhwal News

उत्तराखंड से बड़ी खबर : कोषागार में फिर 38 लाख से ज्यादा की हेरफेर का मामला, 1 लेखाकर की हो चुकी है मौत

devbhoomi newsपौड़ी गढ़वाल (श्रीनगर) : उर कोषागार श्रीनगर में लेखाकारों की ओर से पेंशनरों के खातों से 38 लाख से ज्यादा की धनराशि के गबन का मामला सामने आया है. कोषागार के अधिकारियों ने पुलिस को मामले की शिकायत सौंपी है. शिकायत मिलने के बाद श्रीनगर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. पुलिस की मानें तो जल्द ही मामले में गिरफ्तारी की जाएगी. बता दें कि एक लेखाकार की मौत भी हो चुकी है।

आपको बता दें कि उत्तराखंड में लगातार कोषागार में गबन के मामले सामने आ रहे हैं। इससे पहले ऐसा ही मामला टिहरी से सामने आया था जहां दफ्तर में तैनात कार्मिकों द्वारा ही करोड़ों का गबन किया गया था। पुलिस ने आऱोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अब पौड़ी से ऐसा मामला सामने आया है। ये मामले अधिकतर पहाड़ी जिलों में घटित हो रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, श्रीनगर उप कोषागार के ट्रेजरी ऑफिसर नन्दन सिंह खत्री उपकोषधिकारी ने कोतवाली श्रीनगर में एक शिकायत दर्ज कराई है. जिसमें उन्होंने बताया कि कोषागार में कार्यरत लेखाकार सुभाष चंद और लेखाकार स्वर्गीय हरि दर्शन बिष्ट की ओर से दस्तावेजों में हेर-फेर किया गया है. साथ ही करीब साढ़े 38 लाख रुपए का गबन किया है.वहीं, शिकायत मिलने पर पुलिस ने जांच की कार्रवाई शुरू कर दी है.

बताया जा रहा है कि इन लेखाकारों की ओर से मृतक रिटायर कर्मियों के फर्जी दस्तावेजों और फर्जी अकाउंट के जरिए ये पूरा फर्जीवाड़ा किया गया है. अब इस मामले की पूरी जांच कोतवाली श्रीनगर एसएसआई रणवीर रमोला कर रहे हैं.जांच ऑफिसर एसएसआई रणवीर रमोला ने बताया कि मामले में आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. जिन लोगों के नाम सामने आ रहे हैं, सभी को जांच के दायरे में लाया जा रहा है. जल्द मामले में गिरफ्तारी की जाएगी.

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें