HighlightPauri Garhwal News

पौड़ी गढ़वाल में कोरोना का कहर, संक्रमित बुजुर्ग की मौत, सांस लेने में हुई थी परेशानी

uttarakhand coronaपौड़ी गढ़वाल में भी कोरोना का कहर बरप रहा है। मैदान से लेकर पहाड़ तक कोरोना का साया है। बता दें कि पौड़ी जिले में भी कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं. मिली जानकारी के अनुसार कोटद्वार में राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कोरोना संक्रमित एक बुजुर्ग की उपचार के दौरान मौत हो गई। चिकित्सालय प्रशासन ने कोविड प्रोटोकोल के तहत बुजुर्ग का अंतिम संस्कार किया। साथ ही बुजुर्ग के सम्पर्क में आने वाले सभी लोगों की जांच की जा रही है।

आपको बता दें कि बीती 7 जनवरी को कोटद्वार नगर निगम के अंतर्गत लोकमणिपुर निवासी 71 वर्षीय बुजुर्ग को सांस लेने में दिक्कत हुई जिसके बाद उसे बेस चिकित्सालय में भर्ती किया गया था। भर्ती के दौरान बुजुर्ग का कोरोना टेस्ट किया गया, जिसमें रिपोर्ट नेगेटिव आई। हालत बिगड़ने पर पर 10 जनवरी को बुजुर्ग का दोबारा एंटीजन टेस्ट किया गया, जिसमें बुजुर्ग में कोरोना की पुष्टि हुई। बुजुर्ग को कोविड वार्ड में भर्ती किया गया लेकिन बीती रात उपचार के दौरान बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया।

चिकित्सालय के प्रमुख अधीक्षक डा. कुमार आदित्य ने बताया कि बुजुर्ग के संपर्क में आए व्यक्तियों की कोरोना की जाएगी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें