Big NewsBjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatPushkar Singh Dhami​Rahul Gandhi NewsTrivendra Singh RawatUttarakhand Congress

हरीश रावत का बड़ा बयान, जल्द होगा दावेदारों के नाम का ऐलान, भाजपा में मचेगी भगदड़!

# Uttarakhand Assembly Elections 2022

देहरादून : राजपुर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत ने सरकार पर चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया। उन्‍होंने कहा बैकडेट पर तबादले और राजनीतिक नियुक्तियां की गईं। चुनाव आयोग से शिकायत की गई और कार्रवाई की मांग की है। इसी के साथ हरीश रावतने आबकारी व तबादलों में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उन्‍होंने प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारों से वार्ता में ये बात कही। हरीश रावत ने सीएम धामी को खनन प्रेमी बताया और उनके पीओरओ नंदन सिंह बिष्ट को बहाल किए जाने पर भी सवाल खड़े किए।

इस दौरान पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि 14 फरवरी को राज्य से भाजपा की विदाई निश्चित है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले पांच साल में राज्य का विकास ठप हो गया है। हरदा ने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार के समय जिन जनहित की योजनाओं को शुरू किया गया था, भाजपा ने सत्ता में आते ही उन्हें बंद कर दिया। कांग्रेस को सत्ता सौंपकर राज्य में विकास के पहियों को चलाना चाहती है।

इसी के साथ हरीश रावत ने दावेदारों के नाम के ऐलान को लेकर कहा कि जल्द कांग्रेस दावेदारों के नामों का ऐलान करेगी। हरीश रावत ने कहा कि एक हफ्ते के अंदर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान करना शुरु कर दिया जाएगा। हरीश रावत ने कहा कि भाजपा ने ऐसी डेट बताई जो की भाजपा के स्वाभाव के खिलाफ है। क्योंकि भाजपा का नेतृत्व जानता है कि उनकी पार्टी में जबरदस्त भगदड़ मचने वाली है। इसलिए वो 21 के बाद नामों का ऐलान करेंगे ऐसा कुछ कहा है।

https://youtu.be/-M2CViEmbTo

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें