Big NewsBjp UttarakhandDehradun NewsGanesh GodiyalHarish RawatPritam SinghPushkar Singh Dhami​Rahul Gandhi NewsTrivendra Singh RawatUttarakhand Congress

हरदा ने CM धामी को बताया खनन प्रेमी, कहा-प्रदेश में भ्रष्टाचार का नंगा खेल चल रहा है, PRO को भी लिया लपेटा में

Indian National Congressदेहरादून : पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार और सरकार के मुखिया पर गंभीर आरोप लगाए। इसी के साथ पूर्व सीएम हरीश रावत ने आचार संहिता लगने के बाद भी उत्तराखंड में हो रहे ट्रांसफर को लेकर भी सवाल खड़े किए और सरकार को कठघरे में लाकर खड़ा किया।

आबकारी विभाग में सरकार के आदेश पर करोड़ों रूपये का खेल किया गया-हरीश रावत

हरीश रावत ने कहा कि इलेक्शन कमीशन द्वारा अचार सहिंता लागू कर दी गयी है। लेकिन उत्तराखंड सरकार पूर्ण तरीके आचार संहिता का उल्लंघन कर रही है। हरीश रावत ने कहा कि मुझे इस बात का बेहद दुख है। हरीश रावत ने आरोप लगाते हुए कहा कि आचार सहिंता के बाद सरकार ने आबकारी विभाग में सरकार के आदेश पर करोड़ों रूपये का खेल किया गया है। हरीश रावत ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि हाई क्वालिटी शराब को लेकर राज्य में बड़ा खेल हुआ है।

शिक्षा में नग्न तरीके से खेल खेला जा रहा है-हरीश रावत

हरीश रावत ने वार करते हुए कहा कि आबकारी विभाग, शिक्षा विभाग,स्वास्थ कॉपरेटिव बैंक में बड़ा गड़बड़ झाला हुआ है। शिक्षा में नग्न तरीके से खेल खेला जा रहा है। हरीश रावत ने कहा कि रविवार को ऑफिस खोलकर 600 से अधिक आदेश निकले हैं। हमने इलेक्शन कमीशन से शिकायत की है। हरीश रावत ने कहा कि बड़े पैमाने पर पॉलीटिकल नौकरी दी गयी है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बताया खनन प्रेमी

हरीश रावत ने चुनाव की तारीख के बाद विभागों में बड़ा खेल होने का आरोप सरकार पर लगाया है। हरीश रावत ने इलेक्शन कमीशन से ऐसे सभी आदेश सीज करने की मांग की है। हरीश रावत ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को खनन प्रेमी बताया और कहा कि उनके पीआरओ खनन में संलिप्त हैं और उसके बावजूद उनको बहाल किया गया। हरीश रावत ने कहा कि प्रदेश में भृष्टाचार का नंगा खेल चल रहा है.

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें