Haridwar NewsHighlight

छुट्टी के दिन भी खोला दफ्तर, मुख्य शिक्षा अधिकारी और मुख्य प्रशासनिक अधिकारी सस्पेंड

devbhoomi news

हरिद्वार : आचार संहिता के बाद भी छुट्टी के दिन रविवार को दफ्तर खोल कर बैक डेट में अध्यापकों के समायोजन और अशासकीय विद्यालयों में नियुक्ति पत्र तैयार करने के मामले में हरिद्वार जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे ने मुख्य शिक्षा अधिकारी और मुख्य प्रशासनिक अधिकारी को सस्पेंड कर दिया है। वहीं मामाल संज्ञान में आने के बाद जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी विद्याशंकर चतुर्वेदी व मुख्य प्रशासनिक अधिकारी जोगेंद्र सिंह राणा के खिलाफ सस्पेंड करने की संस्तुति की कार्रवाई की है।

इस मामले पर जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि आचार संहिता के बाद भी समायोजन और नियुक्ति कार्य करना बहुत ही गंभीर विषय है। इसलिए दोनों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए शिक्षा सचिव और निदेशक को सस्पेंड करने के साथ ही कठोर कार्रवाई करने के लिए पत्र भेज दिया गया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें