Dehradun NewsHighlight

धामी सरकार का बड़ा फैसला, इनको किया बाल सरंक्षण आयोग का नया अध्यक्ष नियुक्त

devbhoomi news

देहरादून : आचार संहिता लगने से पहले राज्य में ताबड़तोड़ ट्रांसफर हुए हैं। कई विभागों के अधिकारियों के तबादले शासन द्वारा किए गए हैं. तो वहीं पुलिस विभाग में भी बंपर तबादले हुए हैं। इसी के साथ आज शनिवार भी कई नियुक्तियां भी हुई है। धामी सरकार ने एक औऱ बड़ा फैसला लिया है।

बता दें कि एक ओर जहां महिला आयोग की नई अध्यक्ष नियुक्त की गई तो वहीं दूसरी और बाल सरंक्षण आयोग का भी नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बत दें कि शासन द्वारा डॉ गीता खन्ना को बाल सरंक्षण आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। आपकोबता दें कि देहरादून निवासी डॉ गीता खन्ना का डालनवाला में कृष्णा मेडिकल हॉस्पिटल है। डॉ. गीता खन्ना बीजेपी के वरिष्ठ नेता विश्वास डावर की बहन हैं। अध्य्क्ष के तौर पर गीता खन्ना आज अपना कार्यभार ग्रहण करेंगी। इसी के साथ उनको एक टीम दी गई है जिसमे छह सद्स्य हैं।

सदस्यों के नाम निम्नवत हैं-

दीपक गुलाटी
रेखा रौतेला
सुमनराय
विनोद कपरवाण
धरम सिंह
अजय वर्मा

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें