Nainital News

लालकुआं : सोयाबीन फैक्ट्री के पास नहर में मिला अज्ञात युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

devbhoomi news

लालकुआं कोतवाली के निकटवर्ती क्षेत्र हल्दूचौड़ सोयाबीन फैक्ट्री के गेट पर स्थित नहर में अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर लालकुआं पुलिस क्षेत्राधिकारी शान्तनु पाराशर और पुलिस फोर्स पहुंची। सीओ ने चौकी इंचार्ज को अज्ञात शव के शिनाख्त कर मामले की जांच के निर्देश दिये।

इस मामले पर पुलिस क्षेत्राधिकारी शान्तनु पाराशर ने बताया कि एक सोयाबीन फैक्ट्री के पास 35 वर्षीय व्यक्ति का नहर में शव मिला है जिसकी शिनाख्त के लिये आसपास के थानों में फोटो भेजा गयी है। प्रथम दृष्टया मामला नहर से गिरकर मौक का होना प्रतीत हो रहा है। शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें