Big NewsDehradun News

उत्तराखंड सचिवालय में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक, आदेेश जारी

devbhoomi news

देहरादून : कोरोना के बढ़ते कहर को देखते हुए बीते दिन शासन द्वारा सचिवालय में बाहरी लोगों की एंट्री पर बैन लगा दिया गया है। इसका आदेश भी बीती देर शाम जारी किया गया है। हालांकि इससे लोग नाराजगी भी जाहिर की है। लोगों का कहना है कि शासन को और अधिकारियों को अपनी चिंता है और इसलिए बाहरी लोगों के आने पर बैन लगा दिया है। कहा जा रहा है कि अफसरों को अपनी चिंता है लोगों की नहीं। अगर लोगों की चिंता होती तो राज्य में लॉकडाउन या सख्ती लागू करते लेकिन ये ना करके सचिवालय में लोगों के आने पर बैन लगाया गया है।

आदेश में कही ये बात

1. सचिवालय परिसर में सचिवालय के अधिकारियों/कर्मचारियों तथा ऐसे अधिकारियों/ कर्मचारियों, जिनको अपने शासकीय/राजकीय दायित्वों के निर्वहन में सचिवालय में प्रवेश आवश्यक हो, के अतिरिक्त किसी भी बाहरी व्यक्तियों का वर्तमान परिदृष्य में सचिवालय में प्रवेश पूर्णतया वर्जित रहेगा।
2. सचिवालय पास धारक ऐसे अधिकारी जिनके द्वारा सचिवालय में नियत बैठक में प्रतिभाग किया जाना है, को सचिवालय प्रवेश हेतु अनुमति प्रदान की जायेगी।
3. सचिवालय परिसर में बाहरी व्यक्तियों/जनसामान्य के वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबन्ध रहेगा। सुरक्षा कार्मिक औचक निरीक्षण करते हुये आवश्यक कार्यवाही अमल में लायेंगे।
4. उत्तराखण्ड सचिवालय के प्रत्येक प्रदेश द्वार पर सचिवालय सुरक्षा दल द्वारा कार्मिकों की थर्मल स्केनिंग की जायेगी।
5. सचिवालय में बिना मास्क के प्रवेश की अनुमति नही होगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें