Dehradun News
कोरोना के कहर के बीच विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने किया नेक काम, सरकारी अस्पताल को विधायक निधि से की एंबुलेंस भेंट


देहरादून : उत्तराखंड में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। आज राज्य में 630 मामले सामने आए हैं। सरकार ने संबंधित विभाग को सारी चिकित्सा व्यवस्था चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए हैं।
कोरोना के कहर के बीच विधानसभा अध्यक्ष और ऋषिकेश से विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने काम किया। विधानसभा अध्यक्ष द्वारा SPS राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश के लिए विधायक निधि से एंबुलेंस भेंट की गई ताकि मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में मदद मिले। विधानसभा अध्यक्ष ने फीता काटकर एंबुलेंस का सेवा के लिए शुभारंभ किया. इसके लिए राजकीय चिकित्सालय वंदन ने विधानसभा अध्यक्ष का बहुत-बहुत धन्यवाद अदा किया है।