Bjp UttarakhandDehradun NewsGanesh GodiyalHarish RawatPritam SinghPushkar Singh Dhami​Rahul Gandhi NewsTrivendra Singh RawatUttarakhand Congress

क्‍या भाजपा ज्वाइन कर रहे हैं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय? अंधेरे में इनसे मुलाकात

CONGRESS KISHORE UPADHYAY

देहरादून। विधानसभा चुनाव से पहले कौन किस पार्टी में शामिल हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है। अब तक कांग्रेस समेत भाजपा को कई झटके लग चुके हैं। वहीं बीती रात प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने रात के अंधेरे में भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री और चुनाव प्रभारी से मुलाकात की जिससे एक बार फिर से राजनीति में माहौल गरमा गया है। कांग्रेस में असहजता पैदा हो गई है।

हालांकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने ऐसी किसी संभावना से इन्कार किया। उन्होंने कहा कि किशोर उपाध्याय भाजपा जैसी सांप्रदायिक पार्टी में जाएंगे, ऐसा नहीं लगता आपको बता दें कि प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने बीती रात भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार से उनके फ्लैट में मुलाकात की थी। इस मौके पर वहां केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के चुनाव प्रभारी प्रल्हाद जोशी भी मौजूद थे।इसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या किशोर भाजपा में शामिल होंगे।

आपको बता दें कि इससे पहले किशोर उपाध्याय भाजपा राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख व राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी से मुलाकात कर चुके हैं। भाजपा नेताओं के साथ उनकी मुलाकात के बाद उनके कांग्रेस छोड़ने की चर्चा शुरू हो जाती है। हालंकि इससे पहले किशोर उपाध्याय इसे अफवाह भी बता चुके हैं लेकिन रात के अंधेरे में की गई भाजपा के पदाधिकारियों से मुलाकात बहुत कुछ बयां कर रही है।

इस मामले पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने किशोर उपाध्याय का बचाव किया। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के विचारों में पार्टी की नीतियां कूट-कूट कर भरी हुई हैं। साथ ही उनका दृष्टिकोण भी सभी व्यक्तियों को समभाव से देखने का है। ऐसे में वह भाजपा जैसी सांप्रदायिक पार्टी को ज्वाइन करेंगे, उन्हें विश्वास नहीं है। यही नहीं उन्होंने किशोर उपाध्याय के इस संबंध में दिए गए बयान का हवाला भी दिया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें