Big NewsNainital News

हाईकोर्ट ने निर्वाचन आयोग से पूछा- क्या राज्य में वर्चुअल रैलियां और ऑनलाइन मतदान संभव?

devbhoomi news

नैनीताल : उत्तराखंड समेत देशभऱ में लगातार कोविड़ और ओमिक्रॉन के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। बीते दिन उत्तराखंड में 310 मामले आए तो वहीं एक कीमौत हुई। राज्य में चुनाल होने हैं और बड़ी बड़ी रैलियां हो रही है, ऐसे में कोरोना का खतरा और बढ़ गया है। इसलिए राज्य में होने वाले विधानसभा चुनावों को टालने संबंधी याचिका दायर की गई है जिस पर आज नैनीताल हाईकोर्ट में अहम सुनवाई हुई।

इस दौरान हाईकोर्ट ने सभी पक्षों को सुनने के बाद भारत निर्वाचन आयोग को वर्तमान हालातों को देखते हुए सवाल पूछा कि वो बताएं क्या राज्य में वर्चुअल रैलियां संभव हैं और इसी के साथ ही कोर्ट ने ये भी पूछा है कि चूंकि कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। ऐसे में क्या ऑन लाइन वोटिंग कराई जा सकती है?

सचिदानंद डबराल की तरफ से दायर याचिका पर कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजय कुमार मिश्रा व न्यायमूर्ति एनएस धानिक की खंडपीठ ने सुनवाई करते हुवे. भारत निर्वाचन आयोग को निर्देश जारी कर पूरे मामले में आगामी 12 जनवरी को शपथपत्र पेश करने के आदेश दिये हैं। हाईकोर्ट की खंडपीठ ने भारत निर्वाचन आयोग को कहा कि वो वर्चुअल रैलियों के साँथ ही ऑन लाइन वोटिंग कराने का विकल्प भी रख सकते हैं। उक्त तमाम बिंदुओं पर 12 जनवरी को हाईकोर्ट में भारत निर्वाचन आयोग को शपथपत्र पेश करना है। उस दिन पूरे मामले पर चुनावी प्रक्रिया को लेकर स्थिति स्पष्ठ हो जायेगी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें