HighlightNational

देखिए VIDEO : सोशल मीडिया पर हीरो बना देश का हीरो, फौजी ने किए जबरदस्त स्टंट

devbhoomi news

सोशल मीडिया पर इन दिनों भारतीय सेना के एक जवान का वीडियो वायरल हो रहा है। जवान का ये वीडियो खूब भा रहा है। .ये तो सब जानते हैं कि सेना की ट्रेनिंग कितनी मुश्किल होती है. इसका ही एक जीता जागता उदाहरण देखने को मिला सोशल मीडिया पर. जी हां सोशल मीडिया पर एक फौजी की वर्दी पहने एक युवक का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे वो जबरदस्त तरीके से ट्रेनिंग करता हुआ नजर आ रहा है. जिसे देखकर कोई भी दांतों तले उंगलियां दबाने को मजबूर हो जाएगा.

इस वीडियो को देखकर लोग फौजी की जमकर तारीफ कर रहे हैं. वीडियो में दिख रहा शख्स आर्मी का जवान है. ये जवान बेहद सख्त ट्रेनिंग करता हुआ नजर आ रहा है. वह कभी डंडे पर खड़े हो जाता तो कभी एक हाथ से पुशअप्स मारता है. उसकी सधी हुई और बेहद कठिन प्रैक्टिस को देखकर हर कोई हैरान रह जा रहा है. एक बार तो पानी में दौड़ता हुआ तक नजर आता है. उसकी बॉडी कमाल की है.

आपको बता दें कि इस वीडियो को @major_pawan नाम के ट्विटर यूजर ने शेयर किया है. वीडियो के कैप्शन में लिखा है- जय हिंद. अब तक इस वीडियो को करीब 6 लाख से अधिक लोगों ने देखा है. वहीं इस वीडियो पर हजारों यूजर्स ने कमेंट्स किए हैं. एक यूजर ने उसे देश की शान कहा तो एक अन्य यूजर ने उसे सैल्यूट किया. तमाम यूजर जवान के हैरतअंगेज स्टंट देख जमकर उसकी तारीफ कर रहे हैं.

https://youtu.be/Ksg0W1aIv0M

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें