Big NewsDehradun News

दिल्ली के CM केजरीवाल कोरोना पॉजिटिव, कल उत्तराखंड में विशाल जनसभा में हुए थे शामिल

देहरादून : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बीते दिन 3 जनवरी को देहरादून दौरे पर थे और परेड ग्राउंड में उनकी विशाल रैली थी। उनके दिल्ली लौटने के बाद अब उत्तराखंड में हड़कंप मच गया है. जी हां क्योंकि वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट करके दी है। उन्होंने संपर्क में आने वाले लोगों से अपील की है कि खुद को आइसोलेट कर लें और टेस्ट करवाएं। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. हल्के लक्षण है. घर में खुद को आइसोलेट कर लिया है।जो लोग पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए, कृपया खुद को अलग करें और अपना टेस्ट करवाएं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें