Dehradun NewsHighlight

देहरादून : चरस सप्लाई करता ग्राफिक एरा का छात्र गिरफ्तार, कॉलेज के ही छात्रों को बेचता था

देहरादून में छात्रों का भविष्य बर्बाद हो रहा है। छात्र पढ़ाई कम और नशे के साथ नशे के कारोबार में संलिप्त हो रहे हैं।छात्र नशे के आदी तो हो ही रहे हैं साथ ही नशे का कारोबार भी करने लगे हैं। ऐसे ही एक छात्र को क्लेमेंटटाउन पुलिस ने गिरफ्तार किया है। और ऐसा नहीं है कि छात्र गरीब परिवार से हैं बल्कि छात्र अच्छे घर से हैं औऱ उनके माता पिता उन्हें हर सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं लेकिन वो फिर भी गलत कामों में पड़ रहे हैं।

ग्राफिक एरा का छात्र चरस के साथ गिरफ्तार

डीआईजी और एसएसपी जन्मेजय खंडूरी के निर्देश पर जिले भर में नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। आज क्लेमेंटाउन पुलिस ने बीती रात चेकिंग के जौरान सुभाषनगर से एक आरोपी छात्र को 120 ग्राम अवैध चरस के साथ स्कूटी सहित गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह काफी समय से चरस बेचने का काम कर रहा है और यहां ग्राफिक एरा में पढ़ने वाले काफी छात्रों को चरस उपलब्ध कराता है। आरोपी ने बताया कि वो खुद भी ग्राफिक एरा में ही पढ़ाई करता है। आऱोपी छात्र के खिलाफ क्लेमेंट टाउन थाने में एनडीपीसी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।

गिरफ्तार अभियुक्त

1- विशेष कपूर पुत्र अनूप कपूर निवासी काशीपुर रोड नियर सोबती होटल डिबडिबा गांव थाना रुद्रपुर जिला उधम सिंह नगर हाल निवासी दुर्गा विहार चंद्रमणि थाना पटेल नगर देहरादून उम्र 21 वर्ष।

पुलिस टीम थाना 
1-व.उ.नि. शोएब अली
2-का० 899 भूपेंद्र
3- का० 914 सुनील कुमार
4-कां किरण

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें