पौड़ी गढ़वाल पुलिस की लगातार नशे के खिलाफ अभियान जारी है। नए कप्तान यशवंत चौहान द्वारा जिले की कमान संभालने के बाद से उनकी टीम नशा तस्करों पर पैनी नजर बनाए हुई है। नए साल के जश्न से पहले पुलिस ने कई नशा तस्करों को सामान के साथ गिरफ्तार किया था। नशे के सौदागरों पर पौड़ी पुलिस का शिकंजा कसना लगातार जारी है। आज पौड़ी की थलीसैंण पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक सौदागर को गिरफ्तार किया है। बता दें कि थानाध्यक्ष सतेन्द्र भण्डारी के नेतृत्व में थलीसैण पुलिस ने चैकिंग के दौरान राजेन्द्र सिंह को 60 पव्वे शराब के साथ केन्युर बैण्ड के पास से गिरफ्तार किया गया।
आरोपी के विरुद्ध थाना थलीसैण पर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किये गये। अभियुक्तों के अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। जनपद में अपराधों की रोकथाम, नशे की प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व अवैध तरीके से नशीले पदार्थो का क्रय-विक्रय करने वालों के विरूद्ध अभियान लगातार जारी है।
अभियुक्तों का नाम पता
राजेन्द्र सिंह (उम्र-36वर्ष) निवासी ग्राम ब्यासी, तहसील/थाना थलीसैण, पौड़ी गढ़वालl
पुलिस टीम
आरक्षी 146 ना0पु0 संदीप
आरक्षी 318 ना0पु0 जनगदीश रावत