Entertainment

रिलीज से पहले ही विवादों में फंसी अक्षय कुमार की फिल्म ‘पृथ्वीराज’, गुर्जर और राजपूत आमने-सामने

AKSHAY KUMAR OR MANUSI CHILLER

अक्षय कुमार की फिल्म ‘पृथ्वीराज’ रिलीज होने से पहले ही विवादों घिरती नजर आ रही है। बता दें कि इस फिल्म में अक्षय के साथ मानुषी छिल्लर हैं। इस फिल्म के रिलीज से पहले गुर्जर और राजपूत समाज आमने सामने आ गए हैं।

दरसअल दोनों ने फिल्म पर इतिहास के साथ तथ्यात्मक छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं। फिल्म का विरोध करते हुए राजस्थान में गुर्जर समाज के लोगों ने फिल्म की स्क्रीनिंग रोकने की धमकी दी है। गुर्जर समाज का कहना है कि पृथ्वीराज गुर्जर थे लेकिन फिल्म में उन्हें राजपूत दिखाया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ राजपूत समाज के लोगों ने गुर्जर समाज के इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया है।

बता दें कि इससे पहले राजपूत करणी सेना के लोगों ने भी फिल्म के टाइटल में अधूरा नाम होने पर आपत्ति दर्ज कराई थी। कई अलग-अलग समाज के लोगों का कहना है कि अगर फिल्म में जरूरी बदलाव नहीं किए गए तो वो इसे किसी भी हाल में रिलीज नहीं होने देंगे। गुर्जर समाज का कहना है कि अगर पृथ्वीराज चौहान के लिए ‘राजपूत’ शब्द इस्तेमाल किया जाता रहेगा तो वे फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे। वहीं, श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय प्रवक्ता विजेंद्र सिंह सक्तावत का कहना है कि गुर्जर शुरू में गौचर थे, जो बाद में गुज्जर और फिर गुर्जर हो गए। वे मूल रूप से गुजरात से हैं और इसलिए उन्हें गुर्जर कहा जाता है। गुर्जर शब्द जगह से संबंधित है ना कि किसी जाति से।

आपको बता दें कि ये फिल्म 21 जनवरी, 2022 को रिलीज होगी। फिल्म के बारे में अक्षय ने कहा कि पृथ्वीराज चौहान के जीवन का सार यही है कि उनकी जिन्दगी में डर शब्द था ही नहीं। यह फिल्म उनकी वीरता और जीवन को हमारी श्रद्धांजलि है। कहा कि वो सबसे बहादुर योद्धाओं और सत्यनिष्ठ राजाओं में से एक हैं, जिसे हमारे देश ने देखा है। फिल्म में अक्षय कुमार मानुषी छिल्लर के अलावा संजय दत्त, सोनू सदू है।

Back to top button