Big NewsUttarakhand Chamoli News

औली ब्रेकिंग : बर्फ में दबे मिले दो पर्यटकों के शवों की पहचान, यहां से आए थे घूमने

devbhoomi news

औली : बीते दिन नए साल पर एक दर्दनाक और दिल दहला देने वाली खबर और तस्वीर औली से सामने आई थी। औली से लगभग 4 किलोमीटर ऊपर गौरसों बुग्याल में दो शव मिले थे जो की बर्फ में दबे हुए थे। दोनों शवों की पहचान हो गई है। जी हां बता दें कि दोनों शव मुंबई के दो पर्यटकों के है। पुलिस समेत एसडीआरएफ और वन विभाग की टीम मौके से शवों को जोशीमठ लेकर आयी है।

इस मामले में वन विभाग की रेंज अधिकारी चेतना कांडपाल ने बताया कि बीते दिन दो पर्यटकों के शव बर्फ में आधे दबे मिले थे। जो की गौरसों घूमने गए थे। जानकारी दी कि गौरसों घूमने गए एक पर्यटक ने औली आकर स्थानीय निवासियों को बर्फ में दो शव पड़े होने की सूचना दी थी। इस पर वन विभाग की गश्ती टीम अनुभाग अधिकारी के नेतृत्व में गौरसों में वस्तुस्थिति का पता लगाने गई। टीम ने बताया गया कि गौरसों बुग्याल में पड़े दो शवों के पास उनके बैग भी रखे हैं। साथ ही शवों के ऊपर बर्फ जमी हुई है।

कोतवाल जोशीमठ आरएस खोलिया ने बताया कि पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके से दोनों शवों को जोशीमठ लेकर आयी है। दोनों के पास से फ्लाइट के टिकट मिले हैं, जिनमें इनकी पहचान वेस्ट मुंबई निवासी संजीव कुमार गुप्ता और सिन्सा गुप्ता के रुप में हुई हैं। इसके आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों मुंबई से यहां घूमने आए थे। पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने कहा कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। इनके पास से मिले टिकटों के आधार पर पता लगाया जाएगा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें