Big NewsDehradun News

बड़ी खबर : उत्तराखंड में कोरोना विस्फोट, देहरादून में मिले 85 मरीज, क्या फिर लगेगा लॉकडाउन?

OMICRON IN DEHRADUN

देहरादून : उत्तराखंड में आज शनिवार को कोरोना विस्फोट हुआ है। बीते दिन से आज एक बार फिर से कोरोना मरीजों के आंकड़ों में बढो़तरी हुई है जिससे एक बार फिर से स्वास्थ्य विभाग में  हड़कंप मच गया है। बता दें कि आज शनिवार को ओमिक्रोन के भी चार मामले सामने आए हैं। एक युवक गुजरात से ऋषिकेश लौटा था।

आपको बता दें कि बता दें कि आज शनिलवार को कोरोना के 118 मामले सामने आए हैं. वहीं पिछले 24 घंटे में एक कोरोना मरीज की मौत हुई है। जिसके बाद प्रदेश में कुल मरीजों का आंकड़ा 7419 तक पहुंच गया है। आपको बता दें कि आज 34 कोरोना के मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं। वहीं बीते 24 घंटे में कोरोना के 118 मामले सामने आने के बाद राज्य में अब कोरोना के 367 एक्टिव केस रह गए हैं।

आपको बता दें कि आज शनिवार को अल्मोडा़ में 5, बागेश्वर में 3, चमोली में 0, चंपावत में 0, देहरादून में 85, हरिद्वार में 8, नैनीताल में 7, पौड़ी गढ़वाल में 7, पिथौरागढ़ में 0, रूद्रप्रयाग में 0, टिहरी गढ़वाल में 0, उधम सिंह नगर में 2, उत्तरकाशी में 1 मामले सामने आए हैं जिसके बाद प्रदेश में कुल मरीजों का आंकड़ा 345205 तक पहुंच गया है। वहीं प्रदेश में अब तक कुल 7419 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है।

लगातार बड़ रहे मामलों को देखते हुए लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं क्या फिर से उत्तराखंड में लॉकडाउन लगेगा? और अगर ऐसी ही लोग लापरवाह घूमते रहे तो राज्य में स्थिति खराब हो सकती है। वैसे भी रैलियां लगातार हो रही हैं और लोगों की भीड़ जमा हो रही है। सरकार को भी कोरोना को लेकर गंभीर होने की जरुरत है वरना हालात खराब हो सकते हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें