HighlightNational

ओमिक्रोन से देश में दूसरी मौत, कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद गई जान

FILE PHOTO

 

देश में ओमिक्रोन का खतरा बढ़ता जा रहा है। हालात फिर से बेकाबू हो चले हैं अगर समय रहते हम सतर्क नहीं हुए तो हालात और बिगड़ सकते हैं. बता दें कि महाराष्ट्र में बाद अब एक और मौत ओमिक्रोन से हो गई है। दूसरी मौत उदयपुर में  हुई है. आपको बता दें कि उदयपुर में ओमिक्रॉन से 73 साल के बुजुर्ग की जान चली गई है. बुजुर्ग 14 दिसंबर को कोविड पॉज़िटिव आए थे जिनमें जयपुर एसएमएस में भेजी गई जांच में ओमिक्रॉन वेरिएंट पाया गया था. हालांकि की बुजुर्ग की कोरोना रिपोर्ट दो बार नेगेटिव आ चुकी थी पर पोस्ट कोविड कॉम्प्लिकेशन के कारण उनकी मौत हो गई.

कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद गई जान
सीएमएचओ डॉ खराड़ी ने जानकारी दी कि बुजुर्ग की शुक्रवार को मौत हुई है. वह पिछले 10 दिन से अस्पताल में भर्ती थे और करीब 4 दिन से आईसीयू में रखा गया था. ओमिक्रॉन वेरिएंट पाए जाने के बाद उनकी दो बार कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी थी. उन्हें डाइबिटीज की समस्या थी और साथ ही हाइपर टेंसन, डाइबिटीज और पोस्ट कोविड कॉम्प्लिकेशन के कारण उनकी मौत हो गई है.

आपको बता दें कि 6 दिन पहले उदयपुर में तीन व्यक्तियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई  थी. उनमें ओमिक्रॉन वेरिएंट पाया गया था. जिसमें शहर के हाथीपोल एरिया निवासी एक 48 साल का पुरुष जो 11 दिसंबर को ही नाइजिरिया से आए थे. 46 साल की उनकी पत्नी में भी वेरिएंट पाया गया था. अब यह दोनों नेगेटिव है. तीसरे जिनकी मौत हो गई शहर के सवीना निवासी 73 साल के बुजुर्ग थे उनमें भी वेरिएंट पाया गया था. बुजुर्ग की न तो कोई कांटेक्ट हिस्ट्री है और ना ही ट्रेवल हिस्ट्री. बुजुर्ग को कोरोना की दोनों डोज लग चुकी है.

आपको बता दें कि इससे पहले महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन से हुई पहली मौत हुई थी। मृतक 52 साल का था और वह 13 साल से डायबिटिक थे.

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें