Big NewsUttarakhand Chamoli News

उत्तराखंड से बड़ी बुरी खबर : बर्फ से ढके मिले 2 पर्यटकों के शव, नए साल का जश्न मनाने पहुंचे थे

devbhoomi news

औली : नए साल का जश्न मनाने पहुंचे दो पर्यटकों के शव औली में बर्फ से ढके मिले हैं। तस्वीर देख हर किसी का दिल दहल गया। दोनों शवों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस और एसडीआरएफ ने शवों को रेस्क्यू कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

जानकारी मिली है कि औली से करीब पांच किलोमीटर ऊपर गौरसों बुग्याल के पास दो पर्यटकों के शव बर्फ से ढके मिले। दोनों की दर्दनाक मौत हो गई है। जिस किसी ने ये तस्वीर देखी उनका दिल दहल गया। जानकारी मिली है कि इसकी  सूचना बीती देर शाम किसी पर्यटक ने वन विभाग को दी। वन विभाग को सूचना मिलने के बाद इसकी जानकारी पुलिस और एसडीआरएफ को दी गई। मौके पर रेंज आफिसर चेतना कांडपाल ने संबंधित अनुभाग के अधिकारियों को मौके पर भेजा। सूचना सही निकली। मौके पर बर्फ से ढके दो पर्यटकों के शव बरामद हुए। दोनों शव पुरूषों के ही थे।

वन विभाग ने इसकी जानकारी पुलिस-प्रशासन को दी जिसके बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके के लिए पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि ये मृतक पर्यटक कहाँ के है और किसके साथ यहां आए थे, औऱ कहां ठहरे हैं, इसकी जानकारी नहीं मिली है।लेकिन जब टीम मौके पर पहुंची तो दोनों के शव आधे ढके हुए थे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें