Dehradun NewsHighlight

उत्तराखंड : 10 IPS अधिकारियों को नए साल के पहले दिन पोस्टिंग, जानें किसको कहां मिली तैनाती

देहरादून : उत्तराखंड पुलिस में प्रमोशन के बाद 10 आईपीएस अधिकारियों को नए साल के पहले दिन पोस्टिंग का तोहफा मिला है। पुलिस मुख्यालय से जारी आदेश के अनुसार आईपीएस केवल खुराना को आईजी मुख्यालय बनाया गया है। आईपीएस निवेदिता कुकरेती को डीआईजी अभिसूचना की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि आईपीएस पी. रेणुका देवी को डीआईजी अपराध एवं कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं

अपर पुलिस महानिदेशक आईपीएस अमित कुमार सिन्हा पुलिस महानिदेशक दूरसंचार और सीसीटीएनएस की अहम जिम्म्ेदारी दी गई है। जबकि आईपीएस संजय गुंज्याण को एडीजी अभिसूचना और सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। पिछले दिनों इन अधिकारियों के प्रमोशन हुए थे। तब से ही सभी को पोस्टिंग का इंतजार था, जो नए साल के पहले दिन पूरा हो गया। नए साल के पहले दिन से सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें