Big NewsDehradun News

दुखद : नए साल से पहले उत्तराखंड के लिए दुखद खबर, देहरादून का जवान शहीद

devbhoomi news

देहरादून। नए साल से पहले उत्तराखंड के लिए दुखद खबर है। बता दें कि बीते दिन देवभूमि का एक और जांबाज सिपाही देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गया है। आपको बता दें कि नागालैंड में देश की रक्षा करते हुए अनारवाला देहरादून निवासी गोरखा राइफल के हवलदार प्रदीप थापा शहीद हो गए हैं। इस खबर से शहीद के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। शहीद का पार्थिव शरीर जल्द देहरादून पहुंचने की उम्मीद है।

मिली जानकारी के अनुसार अनारवाला निवासी 1/3 गोरखा राइफल्स में तैनात हवलदार प्रदीप थापा शुक्रवार सुबह ड्यूटी के दौरान नागालैंड में शहीद हो गए। शहादत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। शहीद के आवास में लोगों का जमावडा़ लगा हुआ है। लोग परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं।

आपको बता दें कि शहीद थापा अपने पीछे पत्नी, दो बेटियां व एक बेटा छोड़ गए। प्रदीप थापा कुछ महीने पहले ही छुट्टी पर घर आए हुए थे लेकिन किसे पता था कि वो फिर कभी घर नहीं लौटेंगे। पत्नी को क्या पता था कि वो आखिरी बार ताबूत में लेटा देखेगी. बच्चों को क्या पता था कि वो पिता को तिरंगे में लिपटा देखेंगे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें