Haridwar NewsHighlight

रेल गति ट्रायल के दौरान टला बड़ा हादसा, फंस गया गन्ने से लदा ट्रक और फिर….

devbhoomi news

लकसर में रेल गति के ट्रायल के दौरान एक हादसा बाल-बाल टला। पिछली बार हुए ट्रायल में हुई घटनाओं को देखते हुए रेलवे ने इस बार भारी सतर्कता के बीच ट्रायल किया। प्रत्येक रेलवे क्रॉसिंग पर पुलिस फोर्स तैनात की गई थी। गाड़ी निकलने से कुछ देर बाद गन्ने से लदा एक ट्रक आया और रेलवे क्रॉसिंग पर लगे हाइट कटर में फंस गया.

गन्ने से लदा ट्रक हाइट कटर के नीचे इस तरह फंसा कि आगे से उठ गया मौके पर खड़े पुलिसकर्मी व रेलवे कर्मचारियों ने मुश्किल से इस ट्रक को रुकवाया अगर रेलवे पुलिस और रेलवे कर्मचारी सतर्कता नहीं दिखाते तो गन्ने से ओवरलोड भरा यह ट्रक हाइट कटर को तोड़ते हुए लाइन के ऊपर खींचे बिजली के तारों में टकरा सकता था जिससे बड़ा हादसा हो सकता था. हाइट कटर को तोड़ने के बाद ट्रक के पलटने का खतरा बन गया था जिसके पास से निकल रहे छोटे वाहन इसकी चपेट में आ सकते थे।

लक्सर की सड़कों पर दौड़ रहा यह ओवरलोड लोगों के लिए जान का खतरा बना हुआ है। मौके पर पहुंचे रेल पथ निरीक्षक ऋषि पाल सिंह ने कहा है कि फिलहाल इस ट्रक को आरपीएफ व सिविल पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। आगे की कार्रवाई पुलिस द्वारा की जाएगी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें