HighlightNainital News

उत्तराखंड : सब्जी के ट्रक से गांजे की तस्करी, दो गिरफ्तार, पुलिस भी हैरान

devbhoomi news

रामनगर : उत्तराखंड में नशे का कारोबार बढ़ता जा रहा है। तस्कर नशा तस्करी के लिए अलग अलग तरीके अपना रहे हैं जिसकी जानकारी पुलिस को भी नहीं है। लेकिन पुलिस नशा तस्करों पर नजर बनाए है और चेकिंग जारी है। चेकिंग के दौरान अभी तक कई बड़े खुलासे हो चुके हैं।ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला खुलास हुआ रामनगर में। जी हां बता दें कि रामनगर पुलिस ने सब्जी के कैंटर के जरिए पहाड़ से गांजे की तस्करी कर रहे चालक और परिचालक को गिरफ्तार किया है जो पहाड़ से सब्जी के कैंटर में गांजा छिपाकर ला रहे हैं। गांजे को फिर रामनगर से तस्कर द्वारा आगे भेजा जाता है। पुलिस जांच में जुटी है कि इसके तार कहां तक जुड़े हैं।

आपको बता दें कि नये एसएसपी पंकज भट्ट के दिशा निर्देश के तहत पुलिस नशे पर अंकुश के लिए दिन रात जुटी है। बुधवार देर शाम गिरिजा चौकी इंचार्ज मनोज नयाल ने मोहान की ओर से आ रहे सब्जी ढोने वाले एक खाली कैंटर को रोका। चेकिंग करने पर चालक परिचालक की सीट पर दो प्लास्टिक के कट्टे मिले। कट्टा खोला तो पुलिस दंग रह गई। उसमें 11 किलो 800 ग्राम गांजा बरामद हुआ

पूछताछ में चालक ने अपना नाम ग्राम बासीटीला निवासी विकेश रावत व परिचालक ने ग्राम लेटी अमगढ़ी निवासी कृष्णा बताया। कोतवाल अरुण सैनी ने बताया कि ने वाहन को सीज कर दिया। आरोपितों ने बताया कि वे लोग रामनगर से पहाड़ी क्षेत्र में राशन एवं सब्जियां ले जाने का कार्य करते हैं। वापसी में लौटते समय पहाड़ी क्षेत्रों से गांजा खरीदकर लाते हैं। पुलिस को पूछताछ में पता चला कि आरोपित चालक व परिचालक गांजा लाकर ट्रांसपोर्टनगर में एक मोटर मैकेनिक को देते हैं। मैकेनिक गांजे को आगे सप्लाई करता है। चालक परिचालक के खिलाफ एनडीपीसी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मैकेनिक के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें