HighlightUttarkashi News

केदारकांठा की ट्रैकिंग पर गए राजस्थान के पर्यटक की हृदय गति रुकने से मौत

उत्तरकाशी : उत्तराखंड के अत्यधिकर ऊंचाई वाले पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी हो रही है। औली में कई दिन पहले ही बर्फबारी हो चुकी है। लोगों का उत्तराखंड आना जारी है। वहीं बता दें कि उत्तरकाशी, पुरोला के केदारकांठा की ट्रैकिंग पर गए एक पर्यटक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। जानकारी मिली है कि मृतक पर्यटक बीकानेर राजस्थान का निवासी था।

गोविंद वन्यजीव विहार एवं राष्ट्रीय नेशनल पार्क के उप निदेशक डीपी बलूनी ने बताया कि हाईकर्स ट्रैकिंग कंपनी के जरिये 14 पर्यटकों का दल 28 दिसंबर को सांकरी से केदारकांठा के लिए गया था। केदारकांठा से वापस लौटते समय दल में शामिल आशीष मौर्य  (38) पुत्र बद्री प्रसाद मौर्य निवासी मयूर विहार कालोनी, बीकानेर, राजस्थान की जूड़ाताल के पास मौत हो गई।

वहीं आज गुरुवार दोपहर 2 बजे घटना की सूचना मिलते ही सांकरी से पार्क की टीम जूड़ाताल के लिए भेजी गई। जो देर रात तक वापस लौट आएगी। पर्यटक के शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें