Dehradun News
उत्तराखंड : नए साल से पहले दारोगाओं को तोहफा, अब वर्दी में चमकेंगे 2 की जगह 3 सितारे


देहरादून। उत्तराखंड पुलिस विभाग में 5 दारोगाओं को प्रमोशन का तोहफा मिला है। बता दें कि लंबे समय से प्रमोशन की राह देख रहे पुलिस संचार के 5 दरोगाओं को पुलिस विभाग ने नए साल का तोहफा दे दिया है। अब पांच दारोगाओं के कंधे पर दो की जगह तीन सितारे चमकेंगे।
जी हां बता दें कि नए साल से ठीक पहले विभाग ने दारोगाओं को पदोन्नति का तोहफा दे दिया है । पुलिस संचार के इन पांच दरोगाओं को पदोन्नति देकर इंस्पेक्टर बना दिया गया है। पदोन्नति के साथ इनकी नई जगहों पर तैनाती भी कर दी गई है। पदोन्नति पाने वालों में प्रमोद पपेटवाल,भुवन चंद, उमाशंकर पांडे, मनोज रावत , अजय पांडे और पलविंदर सिंह शामिल हैं। डीआईजी पुलिस संचार जगतराम की ओर से पदोन्नति आदेश जारी किए गए हैं।