highlightUdham Singh Nagar

नानकमत्ता में 4 लोगों की हत्या से व्यापारियों में उबाल, बाजार किया बंद, कहा- जल्द गिरफ्तार हो आरोपी

devbhoomi news

नानकमत्ता : बीते दिन नानकमत्ता में एक ही परिवार के चार लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। सभी के शव अलग अलग जगहों पर मिले। इन हत्याओं से जिले ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में सनसनी फैल गई। वहीं आज नानकमत्ता बाजार व्यापार मंडल के आहवान पर बंद रहा। बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। आक्रोशित व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने जल्द से जल्द हत्यारोपितों की गिरफ्तारी की मांग की है।

आपको बता दें कि बीते दिन नानकमत्ता में ज्वैलर्स अंकित और उसकी मां आशा रस्तोगी समेत एक ही परिवार के चार सदस्यों की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। सभी के शव अलग अलग जगह पर बरामद हुए थे। नानकमत्ता में सनसनी फैल गई। पुलिस भी हैरान रह गए।

वहीं आज नानकमत्ता व्यापार मंडल ने एनाउंस कर पूरे बाजार को बंद करा दिया था। साथ ही व्यापार मंडल ने गुरुवार को भी बाजार बंद रखने का आह्वान किया था। जिसके बाद गुरुवार सुबह से ही नानकमत्ता बाजार पूरी तरह से बंद रहा। खरीदारी करने आए लोगों को वापस लौटना पड़ा। सुबह 10 बजे जब मृतकों के शव उनके घर पहुंचे तो वहां भीड़ जमा हो गई। चीख पुकार मच गई। इस दौरान क्षेत्र के लोगों और व्यापारियों में आक्रोश देखने को मिला। उनकी मांग है कि जल्द से जल्द इस मामले से पर्दा हटे औऱ हत्यारोपितों की जल्द गिरफ्तारी की जाए। गिरफ्तारी न होने पर व्यापारी और स्थानीय लोगों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।

Back to top button