Big NewsUttarakhand Chamoli News

चमोली में बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरी कार, ग्राम प्रधान समेत 2 की मौत

ACCIDENT IN HILLS

चमोली : चमोली से सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर है। बता दें कि चमोली के पीपलकोटी के पास किरूली गांव के पास एक कार हादसे का शिकार हो गई। कार खाई में जा गिरी जिसमे दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो घायल हुए हैं। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार पीपलकोटी के पास किरोली मोटर मार्ग पर एक मारुति कार करीब 150 मीटर नीचे खाई में गिर गई। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू किया तब एक की मौत हो चुकी थी जबकि तीन घायल थे। पुलिस तीनों को जिला अस्पताल ले गई और भर्ती कराया गया। मौके पर ही दुर्घटना में गोविंद लाल (55) पुत्र चंदूलाल निवासी किरौली की मौत हो चुकी थी

वहीं, ग्राम प्रधान दिनेश लाल (43) पुत्र गोविंद लाल ने जिला अस्पताल पहुंचते ही दम तोड़ दिया था। वहीं, मुकेश लाल (32) पुत्र दिनेश लाल निवासी गडोरा और संदीप लाल 37 वर्ष पुत्र इंदू लाल निवासी किरूली घायल हो गए थे। उनका इलाज जिला अस्पताल गोपेश्वर में चल रहा है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें