HighlightUttarkashi News

गंगोत्री में बड़ा हादसा होने से टला, बर्फ पर फिसली कार और फिर…

devbhoomi newsउत्तरकाशी : मसूरी समेत नैनीताल और चारों धामों में बीते दिन बर्फबारी हुई। मसूरी नैनीताल में जहां बर्फ की फाहें गिरी तो वहीं गंगोत्री-यमुनोत्री समेत केदारनाथ और बदरीनाथ में जमकर बर्फबारी हुई. वहीं गंगोत्री में बड़ा हादसा होने से टल गया। बता दें कि आज सोमवार को गंगोत्री हाइवे झाला के पास एक गाड़ी फिसलते हुए सड़क से बाहर चली गयी है।

जानकारी मिली है कि कार में 5 लोग सवार थे। वहीं खबर है कि कार में सवार एक के हाथ में चोट लगी है। वहीं गाड़ी हरियाणा के नंबर की बताई जा रही है।  आपको बता दे इसके अलावा हर्षिल क्षेत्र में बर्फबारी के बाद पाला गिरने से फिसलन के हालात बने हुए हैं। आज सुबह से कई गाड़ी गंगोत्री हाइवे पर फिसलने की सूचना आयी है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें