HighlightNational

आप भी रहें सावधान! बर्फ में फिसली महिंद्रा थार खाई में गिरी, देखिए खतरनाक VIDEO

A video of Mahindra Thar SUV goes viral

उत्तराखंड समेत कई पहाड़ी राज्यों में मौसम ने करवट ली है। कई पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का सिलसिला शुरु हो गया है। उत्तराखंड में मसूरी, नैनीताल, केदारनाथ, बदरीनात समेत कई जगहों पर बर्फबारी हुई तो वहीं हिमाचल, जम्मूकश्मीर में भी बर्फबारी हुई जिसका लुत्फ उठाने भारी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। लेकिन इस दौरान पर्यटकों को संभलने की जरुरत है। क्योंकि जम्मू में बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे लोगों के साथ बड़ा हादसा हुआ है। एक थान बर्फ में फिसल कर पहाड़ से नीचे जा गिरी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

आपको बता दें कि महिंद्रा थार एसयूवी का एक वीडियो वायरल हो रही है जो की कश्मीर के गुलमर्ग की बताई जा रही है। इस वीडियो में थार बर्फीली सड़क पर फिसलते हुए खाई में जा गिरी। इस घटना में कोई जनहानि की खबर नहीं है। सभी सुरक्षित हैं। इस वीडियो में दो लोग गाड़ी से कूदते हुए साफ नजर आ रहे हैं। गिरने के बाद थार की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर आईं, जिसमें एसयूवी पूरी तरह चकनाचूर हो गई।

इस वीडियो को जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी ट्विटर पर शेयर करते हुए बर्फबारी में सावधानीपूर्वक गाड़ी चलाने की सलाह दी है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें