Dehradun NewsHighlight

देहरादून से बड़ी खबर : 14 साल की लड़की के साथ गैंगरेप, आधी रात को किया था अपहरण

gangrape in dunदेहरादून। लक्सर के साथ देहरादून जिले से भी गैंगरेप का मामला सामने आया है। बता दें कि बीते दिन लक्सर में नाबालिग को स्कूल जाने के दौरान किडनैप कर लिया और उसके साथ दो युवकों ने दुष्कर्म किया तो वहीं देहरादून में भी ऐसी ही घटना घटी।

बता दें कि देहरादून के वंसत बिहार थाना क्षेत्र में 14 साल की किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जानकारी मिली है कि आरोपित पहले किशोरी का किडनैप करके बाहर ले गए और फिर उसके साथ बारी बारी करके दुष्कर्म किया। थाना वसंत बिहार पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर रही महिला दारोगा हिमानी चौधरी ने बताया कि पीड़िता ने बताया कि युवक विक्रम और उसके दोस्त की पहले से ही नाबालिग पर गंदी नजर थी। 23 दिसंबर की रात 11 बजे किशोरी बाथरूम गई और इसी दौरान आरोपित किशोरी का अपहरण कर अपने कमरे में ले गए, जहां दोनों ने सारी रात किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।

लड़की ने पुलिस को बताया कि इसके बाद लड़के उसे छोड़कर फरार हो गए। सुबह जब उसके परिजनों ने किशोरी को ढूंढा तो वह एक कमरे में मिली। लड़की ने सारी आपबीती परिजनों को बताई जिसके बाद परिजन तुरंत पुलिस के पास पहुंचे और तहरीर सौंपी। हिमानी चौधरी ने बताया कि आरोपित अभी फरार हैं। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें