Big NewsDehradun News

उत्तराखंड में कोरोना हुआ विस्फोट, देहरादून में बरपा कहर, आए इतने मामले, 1 की मौत

uttarakhand corona

देहरादून : उत्तराखंड में आज कोरोना का विस्फोट हुआ। बता दें कि आज उत्तराखंड में हाफ सेंचुरी लगने से रह गई। आज 42 मामले सामने आए हैं। वहीं इससे भी ज्यादा बुरी खबर ये है कि आज एक कोरोना मरीज की मौत हुई है।

उत्तराखंड में आज शनिवार को एक बार फिर से कोरोना मरीजों के आंकड़ों में बढो़तरी हुई है जिससे एक बार फिर से स्वास्थ्य विभाग में  हड़कंप मच गया है। बता दें कि आज शनिवार को कोरोना के 42 मामले सामने आए हैं. वहीं पिछले 24 घंटे में एक कोरोना मरीज की मौत हुई है। आपको बता दें कि आज 34 कोरोना के मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं। वहीं बीते 24 घंटे में कोरोना के 41 मामले सामने आने के बाद राज्य में अब कोरोना के 237 एक्टिव केस रह गए हैं।

आपको बता दें कि आज शनिवार को अल्मोडा़ में 0, बागेश्वर में 0, चमोली में 0, चंपावत में 0, देहरादून में 21, हरिद्वार में 2, नैनीताल में 5, पौड़ी गढ़वाल में 1, पिथौरागढ़ में 9, रूद्रप्रयाग में 0, टिहरी गढ़वाल में 2, उधम सिंह नगर में 1, उत्तरकाशी में 1 मामले सामने आए हैं जिसके बाद प्रदेश में कुल मरीजों का आंकड़ा 344766 तक पहुंच गया है। वहीं प्रदेश में अब तक कुल 7416 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें