HighlightNainital News

बंशीधर भगत के आवास का घेराव करने निकले कर्मचारी, पुलिस ने रोका, तीखी नोंकझोंक

devbhoomi news

हल्द्वानी : आज एचपी कंपनी के बर्खास्त कर्मचारियों ने मोर्चा खोलते हुए मंत्री बंशीधर भगत के आवास के घेराव की योजना बनाई। कर्मचारी निकले ही थे कि पुलिस ने उनको रोक लिया और पुलिस से कर्मचारियों को तीखी नोकझोंक हुई।

हम बात कर रहे हैं  कार्य बहाली की मांग कर रहे रुद्रपुर सिडकुल स्थित एचपी कंपनी के बर्खास्त कर्मचारियों की। आज शनिवार को शहर में रैली निकाली। कुसुम खेड़ा से शुरू हुई रैली शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत के आवास की तरफ बढ़े लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया।कर्मचारियों ने इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और कर्मचारियों ने हक दिलाने की मांग की. कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि 3 महीने से आंदोलन करने के बावजूद सरकार ने उनकी मांग पर ध्यान नहीं दिया।

कर्मचारियों का प्रतिनिधिमंडल सीएम से भी मिला लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। उनका कहना है कि सीएम नेसिर्फ आश्वासन दिया। एचपी कर्मचारियों के समर्थन में आए कांग्रेस के नेताओं की पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों से तीखी बहस हुई। कांग्रेस नेता ललित जोशी ने कहा कि प्रदेश की सरकार युवाओं के साथ छलावा कर रही है। पिछले 15 सालों से कंपनी में कार्य करने के बाद युवाओं को बाहर कर देना न्यायोचित नहीं है। सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह ने भी आंदोलनकारियों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि इस दौरान काफी देर गहमी गहमी की स्थिति बनी रही। सिडकुल स्थित एचपी कंपनी प्रबंधन ने प्लांट बंद कर 183 कर्मचारियों को बाहर कर दिया था।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें