Nainital News

उत्तराखंड : घर में लगी भीषण आग, नगदी और घरेलू सामान जलकर खाक

devbhoomi news

लालकुआं। नैनीताल के अंतर्गत बिन्दुखत्ता क्षेत्र के एक गांव के एक घर में भीषण आग लग गई। जिससे घर में रखी हजारों रुपये की नगदी और अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस और जिला प्रशासन को दी। पीड़ित और गांव वालों ने शासन प्रशासन से आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।

जानकारी के अनुसार शनिवार की प्रात करीब 5:30 बजे घोड़ानाला पश्चिमी निवासी महिला सावित्री देवी पत्नी स्वर्गीय राधे श्याम के घर में अज्ञात कारणों के चलते अचानक आग लग गई। जब तक महिला कुछ समझ पाती आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोगो ने आग को बुझाने का प्रयास किया। लेकिन जबतक आग पर काबू पाया जाता तब तक घर में रखा सारा समान जलकर राख हो गया। पीड़ित महिला सावित्री देवी ने बताया कि अग्निकांड में घर में रखे 50 हजार की नगदी समेत राशन, बिस्तर, राशन, कपड़े व अन्य सामान जलकर राख हो गया। आसपास के लोगों द्वारा महिला को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें