Big NewsDehradun News

बड़ी खबर : हरक के मामले में बलूनी की entry, खफा हरक घर नहीं पहुंचे, रात भर निजी होटल में रूके

देहरादून : सूत्रों के हवाले से हरक सिंह रावत को लेकर बड़ी खबर है। जानकारी मिली है कि मुख्यमंत्री से वार्ता के बाद हरक सिंह रावत नाराजगी दूर हो गई है। विधायक उमेश शर्मा काऊ ने देर रात मुख्यमंत्री से उनकी बात कराई है जिसके बाद मुख्यमंत्री ने हरक सिंह रावत को मेडिकल कॉलेज के लिए आश्वासन दिया है।

तो वहीं दूसरी तरफ भाजपा में अभी भी हलचल मची हुई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक विजय संकल्प यात्रा छोड़ देहरादून के लिए रवाना हुए हैं। गोपेश्वर में विजय संकल्प यात्रा की आज शुरुआत होनी थी। आज भी पूरे दिन सियासी गर्मियां तेज रहेंगी।

जानकारी मिली है कि हरक सिं अपने निजी आवास डिफेंस कॉलोनी भी नहीं पहुंचे और यमुना कॉलोनी सरकारी आवास पर भी मौजूद नहीं हैं। खबर है कि वो रात भर निजी होटल में रुके। इस पूरे मामले में राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी ने अहम भूमिका निभाई है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें