Big NewsDehradun News

उत्तराखंड की राजनीति से बड़ी खबर : हरक सिंह रावत ने दिया इस्तीफा, कैबिनेट छोड़कर भागे

देहरादून : उत्तराखंड की राजनीति से बड़ी खबर है. बता दें कि कांग्रेस की उठापटक के बीच अब भाजपा से बड़ी खबर सामने आ रही है.

बता दें कि कोटद्वार से विधायक और कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने अपने पद से इस्तीफा (मौखिक) दे दिया है और वह कैबिनेट बैठक को बीच में ही छोड़कर चले गए। हालांकि अभी इसकी पुष्टि खुद हरक सिंह रावत ने नहीं की है और ना ही भाजपा के किसी पदाधिकारी ने की है लेकिन खबर है कि कुछ ही देर में सुबोध उनियाल इस पर बयान देंगे और साफ करेंगे कि आखिर मामला क्या है।

सूत्रों से जानकारी मिली है कि हरक सिंह रावत ने कैबिनेट में कोटद्वार में मेडिकल कॉलेज बनाने को लेकर प्रस्ताव रखा था और इसी को लेकर नाराज चल रहे हैं। वो इससे पहले भी संगठन के प्रति खुलकर नाराजगी जता चुके हैं और उनकी नाराज की खुलकर मीडिया के सामने भी आई है।

ज्यादा अपडेट के लिए पढ़ते रहिए खबर उत्तराखंड.

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें