Dehradun NewsHighlight

उत्तराखंड में आज आए कोरोना के इतने मामले, 14 हुए ठीक, अब तक कुल 7415 की मौत

uttarakhand corona

देहरादून : उत्तराखंड में आज शुक्रवार को गुरुवार के मुकाबले कोरोना के कम मामले सामने आए। बता दें कि गुरुवार को कोरोना के 39 मामले सामने आए थे तो वहीं आज 27 मामले सामने आए हैं। अच्छी और राहत भरी खबर ये है कि पिछले 24 घंटे में किसी भी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई है। आपको बता दें कि आज 14 कोरोना के मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं। वहीं बीते 24 घंटे में कोरोना के 27 मामले सामने आने के बाद राज्य में अब कोरोना के 233 एक्टिव केस रह गए हैं।

आपको बता दें कि आज शुक्रवार को अल्मोडा़ में 1, बागेश्वर में 0, चमोली में 0, चंपावत में 1, देहरादून में 8, हरिद्वार में 0, नैनीताल में 5, पौड़ी गढ़वाल में 3, पिथौरागढ़ में 1, रूद्रप्रयाग में 1, टिहरी गढ़वाल में 2, उधम सिंह नगर में 5, उत्तरकाशी में 0 मामले सामने आए हैं जिसके बाद प्रदेश में कुल मरीजों का आंकड़ा 344724 तक पहुंच गया है। वहीं प्रदेश में अब तक कुल 7415 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि उत्तराखंड के पड़ोसी राज्य यूपी में कल यानी की 25 दिसंबर से नाइट कर्फ्यू लगाने का सरकार ने ऐलान कर दिया है। 25 दिसंबर से रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू रहेगा। मास्क अनिवार्य कर दिया गया है वरना कार्रवाई की जाएगी।इसी के साथ शादी समारोह में मेहमानों की संख्या 200 कर दी गई है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें