Haridwar NewsHighlight
सरकार ने हरिद्वार जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे को सौंपा कुंभ मेले का चार्ज


देहरादून : उत्तराखंड शासन ने हरिद्वार जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे को कुंभ मेले का चार्ज सौंपा है। बता दें कि इससे पहले आईएएस दीपक रावत कुंभ मेलाधिकारी का चार्ज संभाल रहे थे लेकिन शासन में तबादले हुए और कई अधिकारी इधर से उधर हुए। हाल ही में शासन में बड़े पैमाने पर आईएएस और आईपीएस के तबादले हुए जिसमे दीपक रावत कुमाऊं कमिश्नर नियुक्त किया गया और अब कुंभ मेले का चार्ज हरिद्वार के जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे को सौंपा गया है।
