Bjp UttarakhandGanesh GodiyalHarish RawatHighlightNationalPritam SinghPushkar Singh Dhami​Rahul Gandhi NewsTrivendra Singh RawatUttarakhand Congress

कांग्रेस सांसद का वार, कहा- भोग पूरा ही पाउण गे, कसर न रह जावे कोई, पहले असम, फिर पंजाब, अब उत्तराखंड

वरिष्ठ कांग्रेस नेता व सांसद मनीष तिवारी की फाइल फोटो।

चंडीगढ़। पहले असम में कांग्रेस में कलह देखने को मिला फिर पंजाब में बवाल हुआ और अब उत्तराखंड में हरीश रावत के ट्वीट पर सियासी भूचाल आ गया है। बता दें कि पंजाब कांग्रेस में चल रहे अंतरकलह की आग की तपिश अब उत्तराखंड में भी दिखाई दे रही है। पूर्व सीएम हरीश रावत के द्वारा ट्वीट करने के बाद उत्तराखंड में सियासी भूचाल पर अब कांग्रेस सासंद ने ही कांग्रेस पर वार किया।

बता दें कि कांग्रेस के सांसद और वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी ने चुटकी ली है। मनीष तिवारी ने अपने ट्वीटर हैंडल पर लिखा कि पहले असम, फिर पंजाब, अब उत्तराखंड… भोग पूरा ही पाउण गे, कसर न रह जावे कोई।

इस दौरान मनीष तिवारी ने एक तीर से ही कई निशाने साधने की कोशिश की है। वहीं हरीश रावत के तल्ख तेवर पर पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पहले ही कह चुके हैं कि आप जैसा बोएंगे, वैसा ही काटेंगे। बता दें कि हरीश रावत ने कल इंटरनेट मीडिया पर एक पोस्ट डाली थी। इसमें उन्होंने उत्तराखंड में संगठन का सहयोग न मिलने पर नाराजगी जाहिर की थी। रावत की यह पोस्ट पंजाब में खासी चर्चित हुई है, क्योंकि पंजाब कांग्रेस के अंतरकलह का ‘जनक’ हरीश रावत को ही माना जा रहा है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें