Entertainment

जया बच्चन को लेकर मशहूर एक्टर फिरोज खान ने किया आपत्तिजनक कमेंट, लिखा- अमिताभ की नटगुल्ली पत्नी ने…

AMITTABH BACCHANमशहूर अभिनेता फिरोज खान ने अपने फैंस को उनके नाम पर फर्जी ट्विटर अकाउंट चलाने वाले के खिलाफ आगाह किया है। दरअसल बीते कुछ समय से सोशल मीडिया पर एक ट्वीट वायरल हो रहा है। इस ट्वीट में जया बच्चन के कद का मजाक बनाया गया है। इस ट्वीट में लिखा है कि अमिताभ बच्चन ने पिछले 50 सालों में जो अपनी इज्जत बनाई थी उसकी नटगुल्ली पत्नी ने उस इज्जत का कबाड़ा कर दिया।’

फिरोज खान के नाम से वायरल हो रहे इस ट्वीट पर कई सोशल  मीडिया यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। वहीं जब अभिनेता को इस फर्जी अकाउंट के बारे में पता चला तो उन्होंने तुरंत अपने फैंस से इस फर्जी ट्विटर अकाउंट को रिपोर्ट करने की अपील की है। यह अपील फिरोज खान ने इंस्टाग्राम के जरिए की है। साथ ही फैंस को फर्जी ट्विटर अकाउंट के लिए आगाह भी किया है

हाल ही में सोशल मीडिया पर जब फिरोज खान के नाम से जया बच्चन के खिलाफ फर्जी ट्वीट वायरल हुआ, तो मीडिया पर इस तरह की खबरें आईं कि फिरोज खान ने जया बच्चन के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है। जिसके बाद अब अभिनेता ने इस्टाग्राम अकाउंट पर उनके नाम पर चलने वाले फर्जी ट्विटर अकाउंट से लोगों को चेताया है।

Back to top button