Dehradun NewsHighlight
उत्तराखंड से बड़ी खबर : सूचना महानिदेशक IAS रणबीर सिंह चौहान को सौंपी एक और बड़ी जिम्मेदारी


देहरादून- उत्तराखंड शासन से एक और बड़ी खबर है। बता दें कि एक ओर जहां सरकार ने आईएएस राकेश कुमार के उत्तराखंड लोक सेवा आयोग का चेयरमैन नियुक्त किया तो वहीं दूसरी ओर सूचना महानिदेशक रणबीर सिंह चौहान को उनके वर्तमान पदभार के साथ एक अन्य जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। बता दें कि रणबीर सिंह को सूचना महानिदेशक के साथ-साथ प्रबंध निदेशक उत्तराखंड राज्य औद्योगिक विकास निगम सिडकुल महानिदेशक आयुक्त उद्योग एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी उत्तराखंड खादी ग्राम उद्योग की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। सचिव अरविंद सिंह ह्यांकी ने इसका आदेश जारी कर दिया है।
