Big NewsNainital News

उत्तराखंड से बड़ी खबर, ग्राम प्रधान के भतीजे की निर्मम हत्या, पत्थरों से कुचला मुंह

devbhoomi news

भवाली : नैनीताल से बड़ी खबर है। बता दें कि नैनीताल के भवाली नगारीगांव के तिरछाखेत में एक युवक की पत्थरों से कूचकर निर्मम हत्या कर दी गई। इससे गांव में सनसनी फैल गई है। बता दें कि मृतक का शव बीच सड़क पर नग्नावस्था में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युवक के शरीर पर रगड़ के निशान है। आशंका जताई जा रही है कि वारदात के दौरान मृतक ने जान बचाने के लिए हत्‍यारों के साथ संघर्ष किया होगा। सुबह गांव वालों ने उसका शव नग्न अवस्था में पड़ा देखा। इससे गांव में दहशत फैल गई। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्‍जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मिली जानकारी के अनुसार तिरछाखेत में देर रात नवीन चंद्र (45) पुत्र स्व राम लाल आर्य का शव गांव के पास ही रास्ते में पड़ा मिला। मृतक ग्राम प्रधान के ही ताऊ का लड़का बताया जा रहा है जिसके शरीर पर रगड़ के निशान हैं और मुंह पत्थरों से बुरी तरह कुचला हुआ है। मुंह लहूलुहान मिला। शव के पास ही मृतक के कपड़े मिले। सुबह ग्रामीणों ने शव देखा को सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजाय़। वहीं फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। जिसने घटना स्थल से सुबूत जुटाए।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें