Bjp UttarakhandDehradun NewsGanesh GodiyalHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Rahul Gandhi NewsTrivendra Singh RawatUttarakhand Congress

एक बार फिर उत्तराखंड दौरे पर पीएम मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

Indian National Congress

देहरादून : एक बार फिर से पीएम मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड आएंगे और चुनावी शंखनाद कर जाएंगे। बता दें कि अब तक पीएम मोदी और अमित शाह समेत राजनाथ सिंह और जेपी नड्डा कई बार उत्तराखंड आए और चुनावी बिगुल फूंक गए।

वहीं एक बार फिर से पीएम नरेंद मोदी उत्तराखंड आ रहे हैं। जी हां इसकी जानकारी खुद सीएम धामी ने दी है।  सीएम धामी ने मीडिया को दिए बयान में कहा कि 30 दिसम्बर को पीएम मोदी का हल्द्वानी में दौरा प्रस्तावित है। इसी के साथ 26 दिसम्बर को जेपी नड्डा देहरादून पहुंचेंगे। पीएम मोदी हल्द्वानी में जनसभा करेंगे और चुनावी शंखनाद करेंगेय़ वहीं जेपी नड्डा देहरादून में आकर रैली करेंगे। हाल ही में तेजस्वी सूर्या देहरादून आए और विशाल रैली निकाली। एक के बाद एक कर कई दिग्गज उत्तराखंड में गढ़वाल से लेकर कुमाऊं तक चुनावी बिगुल फूंक रहे हैं और कार्यकर्ताओं में जोश भर रहे हैं।

भाजपा ने अब की बार 60 के पार का दावा किया है। वहीं कांग्रेस दावा कर रही है कि राज्य में कांग्रेस की सरकार आएगी क्योंकि जनता भाजपा को भांप गई है और राज्य में कोई भी काम नहीं हुई सिर्फ घोषणाएं हुई है। जनता महंगाई से त्रस्त हो गई है और इस बार कांग्रेस को मौका देगी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें