Nainital News

उत्तराखंड : बस में सफर करने जा रहीं युवतियां ऐसे कंडक्टर से सावधान, यहां आधी रात को छेड़छाड़

देहरादून : सरकार बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं की चाहे लाख दावे कर ले लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। आए दिन बेटियों को हवस का शिकार बनाया जा रहा है। बेटियां घरों में भी सुरक्षित नहीं है। रात की बात तो छोड़िए. अकेले छोड़िए भीड़ में भी अब बेटियों से छेड़छाड़ की जा रही है। जी हां हम बात कर रहे हैं देहरादून की जहां रात में रोडवेज बस में सफर कर रही बैंककर्मी युवती से कंडक्टर ने अकेला पाकर छेड़छाड़ की। युवती ने कंडक्टर को चेतावनी दी लेकिन वो नहीं माना। शोर मचाने पर अन्य यात्रियों ने कंडक्टर को फटकार लगाई। युवती ने महिला हेल्पलाइन पर इसकी शिकायत की। वहीं इस मामले में रविवार को पीड़िता को नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने बुलाकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

इंस्पेक्टर नेहरू कॉलोनी सतबीर बिष्ट ने बताया कि दून निवासी युवती चंपावत में बैंक में बतौर प्रशिक्षु अधिकारी तैनात हैं। देहरादून से वापस जाने के लिए ऑनलाइन टिकट बुक कराया था। बस हरिद्वार से चली तो कंडक्टर अपनी सीट के बजाए उनके बगल वाली सीट पर आकर बैठ गया। रात करीब 1 बजे युवती की नींद खुली तो लगा कि शायद कंडक्टर उनके शरीर को छू रहा था।

युवती का आरोप है कि इसके कुछ देर बाद वह फिर से पहले की तरह हरकत करने लगा। युवती अपनी सीट से खड़ी हुई और जोर से चिल्लाने लगी। इस दौरान अन्य यात्रियों ने विरोध किया तो आरोपी ठीक से बैठा और बाद में अपनी सीट पर चला गया। मामले में पीड़िता ने सुबह परिजनों को इस बारे में बताया और महिला हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत की।इसके बाद नेहरू कॉलोनी थाना में कंडक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें