National

यहां भाजपा के पूर्व विधायक ने अपने समर्थकों संग थामा सपा का हाथ

चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई है। जगह जगह भाजपा, कांग्रेस समेत अन्य दलों के झंडे, पटरे और बैनर दिखाई दे रहे है। सभी दलों के दिग्गज रैलियां कर रहे हैं और लोगों को लुभाने के लिए दावे कर रहे हैं। बता दें कि इन सबके बीच नेताओं का दल बदलने का सिलसिला जारी है। बता दें कि यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले दलबदल के सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए भाजपा के पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह ने सोमवार को अपने समर्थकों के साथ समाजवादी का दामन थाम लिया।

आपको बता दें कि राम इकबाल सिंह बलिया की चिलकहर विधानसभा सीट से 2002 में विधायक बने थे। सपा की ओर से सोशल मीडिया के माध्यम से यह जानकारी दी गयी है। सिंह ने यहां सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात कर सपा की सदस्यता ग्रहण की।

सपा के आधिकारिक ट्विटर हेंडल पर जानकारी दी गई कि सपा का बढ़ता कारवां। माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के नेतृत्व में आस्था जताते हुए बलिया की चिलकहर विधानसभा से भाजपा के पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह जी अपने साथियों के साथ सपा में हुए शामिल। आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन।अखिलेश द्वारा सिंह को पार्टी में शामिल कराये जाते हुये तस्वीर भी पार्टी की ओर से सोशल मीडिया पर साझा की गयी है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें